भभुआ, दिसम्बर 22 -- जिला पदाधिकारी और अपर समाहर्ता ने समाहरणालय परिसर से दिखाई हरी झंडी लोकगायन, लोकनृत्य व विभिन्न विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे कैमूर के युवा कलाकार (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2025 में कैमूर जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए 25 सदस्यीय युवा कलाकारों के दल को सोमवार को रवाना किया गया। मधुबनी में 23 एवं 24 दिसंबर को आयोजित होनेवाले युवा उत्सव में भाग लेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह एवं अपर समाहर्ता ओम प्रकाश मंडल ने संयुक्त रूप से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कलाकार उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। कलाकारों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कैमूर जिले के युवाओं में प्रतिभा है। उन्हें पूरा विश्वास है कि जिले के कलाकार राज्य ...