पटना, अगस्त 1 -- कम और असमय बारिश से बिहार में अब भी शत-प्रतिशत धान की रोपनी नहीं हो सकी है। 31 जुलाई तक राज्य में 72 फीसदी धान की रोपनी हुई है। जमुई में सबसे कम 17 फीसदी और गया में 25 फीसदी धान की रोपनी हुई है। शेखपुरा में 33 फीसदी, नवादा और औरंगाबाद में 38-38 फीसदी धान की रोपनी हुई है। एकमात्र जिला किशनगंज में 100 फीसदी धान की रोपनी हो सकी है। कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष 37 लाख 91 हजार 41 हेक्टेयर में धान की रोपनी का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें से 31 जुलाई तक 27 लाख 12 हजार 474 हेक्टेयर में ही धान की रोपनी हो सकी है। लक्ष्य का यह 72 फीसदी है। सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, अररिया और कटिहार में 90 फीसदी से अधिक धान की रोपनी हुई है। हालांकि पिछले वर्ष 31 जुलाई तक 26 लाख 53 हजार 137 हेक्टेयर धान की रोपनी हुई...