रांची, मार्च 23 -- रांची। संवाददाता झारखंड में टीबी उन्मूलन को लेकर चल रहे व्यापक अभियान के बीच राज्यभर में अब तक कुल 43,794 मरीजों की पहचान की गई है। निक्षय पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला 6,088 मरीजों के साथ सबसे अधिक प्रभावित जिले के रूप में सामने आया है, जबकि राजधानी रांची 5,213 मरीजों के साथ दूसरे स्थान पर है। राज्य के मरीजों की संख्या के मामले में पश्चिमी सिंहभूम में 3,855, दुमका में 2,866, पलामू में 2,421, साहिबगंज में 2,413, गिरिडीह में 2,215 और धनबाद में 2,065 मरीज चिन्हित किए गए हैं। अधिकतर जिलों में मरीज सरकारी केंद्रों में ही इलाज कराते हैं, जहां नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई जाती है। पर रांची जिला में अधिकतर मरीज निजी केंद्रों में इलाज कराते हैं। हालांकि टीबी पदाधिकारी ने बताया कि निजी केंद्रों में भी टीबी की पहचान...