जमशेदपुर, मई 20 -- झारखंड में पहली बार एक साथ 201 डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। बड़े पैमाने पर हुए इस तबादले को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम में भी पांच डीएसपी का तबादला किया गया है। आईआरबी 9 पर पदस्थापित डीएसपी संजीव कुमार -1 को डीएसपी सिटी बनाया गया है वहीं डीएसपी मुख्यालय 2 मनोज कुमार बने है। सीसीआर धनबाद के सुमित कुमार डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर बनाए गए है जबकि जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी घाटशिला एसडीपीओ बने है वहीं दयानंद कुमार पटमदा डीएसपी बनाए गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...