राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक : राफिया नाज
रांची, जून 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने झारखंड की वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राज्य के सरकारी अस्पतालों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो चुकी है, जिस कारण आम जनता को बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। राफिया नाज ने हाल ही में जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में हुई एक दुखद घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि एक बच्चे की मृत्यु के बाद उसके पिता को स्ट्रेचर और शव वाहन तक नसीब नहीं हुआ। उन्होंने राज्य के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान, रिम्स की स्थिति पर भी चिंता जताई, जहां अग्रिम मोर्चे पर तैनात नर्स और अन्य कर्मचारी कथित तौर पर मानदेय व वेतन से जुड़ी समस्याओं को लेकर आंदोलनरत हैं।भाजपा यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.