चम्पावत, जनवरी 6 -- लोहाघाट। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर कराटे खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस दौरान जिले से 70 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिला कराटे एसोसिएशन सचिव और कराटे कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि देहरादून में 27 से 30 जनवरी तक राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की कराटे प्रतियोगिता होगी। जिसमें जिले से 75 कराटे खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष अंडर 14 में चम्पावत प्रथम रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, बीओ अंकित उनियान और शंकर गड़िया आदि ने शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.