रांची, जनवरी 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर शुक्रवार को राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पदभार संभाला। पार्टी प्रदेश कार्यालय में बसंत पंचमी की पूजा-पाठ व हवन के बाद उन्होंने पदभार संभाला। मौके पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड भाजपा की उर्वरा भूमि है, यहां वाकई कार्यकर्ताओं में जोश, ऊर्जा, देश और राज्य की सेवा का जज्बा है। साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत से भाजपा को बूथ से लेकर प्रदेश तक मजबूत, धारदार बनाते हुए राज्य में व्याप्त कुशासन के खिलाफ संघर्ष करना है। भाजपा ने झारखंड राज्य गठन की पीड़ा सही है। झारखंड भाजपा की देन है। उन्होंने कहा कि अटल जी के सपनों का झारखंड बनाना अभी बाकी है। पदभार संभालने के बाद उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.