पटना, फरवरी 27 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि राज्य में नई बिहार ग्रामीण परिवर्तन परियोजना (बीआरटीपी)-जीविका-3 को मंजूरी दी गई है। इससे राज्य में उत्पादकता, आय और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। परियोजना की कार्य अवधि छह वर्षों की है, जिसका क्रियान्वयन वित्तीय वर्ष 2026-27 से किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इसके अंतर्गत तीन हजार करोड़ खर्च होंगे, जिनका 70 फीसदी हिस्सा विश्व बैंक और 30 फीसदी राज्य सरकार वहन करेगी। इसके अंतर्गत उद्यमिता विकास के लिए अनेक आधारभूत संरचनाओं को विकसित किया जाएगा। इसके माध्यम से राज्य में सोलर मार्ट, कृषि, वानिकी, मत्स्य उत्पादन और गैर-कृषि आधारित उद्योग, अद्यमी और उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य रूप से मत्स्य पालन, डेयरी, कुक्कुट, मछली एवं मधुमक्खी पालन के व्यवसाय को नई पहचान मिलेगी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.