राज्य में यूएलबी के विकास को एक्शन प्लान तैयार, 14685 करोड़ होंगे खर्च
रांची, जून 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को पांच सेक्टरों में बांटते हुए विकास का एक्शन प्लान (कार्य योजना) तैयार किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अर्बन प्लानिंग, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्टेशन, सेटेलाइट सिटी एवं वाटर सप्लाई (जलापूर्ति योजनाएं) पर काम किया जाएगा। पूरी योजनाओं पर कुल 14,685 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बीते दिनों 29 मई को नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत चल रही योजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रस्तावित एक्शन प्लान की जानकारी दी गई थी। एक्शन प्लान के तहत 13 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में चल रही 2500 करोड़ की जलापूर्ति योजनाओं का काम होगा। इसमें 2000 करोड़ की लागत से 10 यूएलबी (राजमहल, बासुकीनाथ, गढ़वा, देवघर, दुमका, रांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.