रांची, जुलाई 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। इससे राज्य के कोल्हान के सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई। जमशेदपुर में पिछली रात के दौरान भारी बारिश हुई। यहां सबसे अधिक 195.5 मिमी बारिश हुई। धनबाद में भी अच्छी बारिश होने के साथ रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कोल्हान और संताल समेत आसपास के कुछ जिलों में भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान राज्य के अंदर संताल और कोल्हान के सभी जिलों के साथ खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा आदि जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है。 यह भी पढ़ें- झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 12 जिलों में 5 दिन होगी झमाझम बारि...