पटना, अप्रैल 1 -- राज्य में मसूर की सरकारी खरीद (अधिप्राप्ति) 10 अप्रैल से शुरू होगी। 31 मई तक चलेगी। रबी विपणन मौसम 2026-27 में 32 हजार मीट्रिक टन का सांकेतिक लक्ष्य तय किया गया है। इस वर्ष मसूर का न्यूनतम समर्थन मूल्य केंद्र सरकार ने सात हजार रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसानों को भुगतान 48 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में किया जाएगा। प्रत्येक किसान से अधिकतम 40 क्विंटल मसूर की खरीद की जाएगी। इसको लेकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने रबी विपणन मौसम 2026-27 में मूल्य समर्थन योजना के तहत विस्तृत कार्ययोजना और मार्गदर्शिका जारी की है। मसूर की खरीद कृषि विभाग के पोर्टल पर निबंधित तथा सहकारिता विभाग के पोर्टल पर आवेदन करने वाले किसानों से पैक्स और व्यापार मंडलों के माध्यम से स्थापित क्रय केंद्रों से होगी। विभाग ने कहा है कि खर...