राज्य में भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने किया अलर्ट
रांची, मई 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने लू की स्थिति को गंभीर बताते हुए राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों, सदर अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को विशेष तैयारी रखने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान मौसम परिस्थितियां सामान्य गर्मी से आगे बढ़कर स्वास्थ्य आपदा का रूप ले सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की, कि अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें तथा सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप और लू के सीधे संपर्क से बचें। अस्पतालों में ओआरएस, दवाइयों और बेड की व्यवस्था यह भी पढ़ें- ऑरेंज अलर्ट जारी : भीषण लू को लेकर प्रशासन सतर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.