राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं : पप्पू यादव
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता । बोचहां के मुरादपुर भरत में हरि भगत व गायघाट के बेरुआ में प्रभाकर सिंह के परिजनों से पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महाजंगल राज चल रहा है। सरकार हर मोर्चे पर फेल है। पप्पू यादव आवाज उठाते हैं, तो जेल भेज दिया जाता है। बताया कि नेताओं और अफसरों की फाइल मेरे पास में है। मुजफ्फरपुर में हफ्ते भर में चार हत्याएं हो गईं। उन्होंने कहा कि अंतिम सांस तक अपराध के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर प्रमोद यादव, समाजसेवी विकास भट्ट, पूर्व मुखिया भरत राय, अजय कुमार, गुड्डू ओझा, संजीव चौधरी, प्रभात झा, अभिजीत सिंह चौहान, चंचल कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.