रांची, अप्रैल 17 -- खूंटी, संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा बिजली दर वृद्धि, लगातार हो रही बिजली कटौती तथा विद्युत व्यवस्था की बदहाली के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी ने जिलाध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में समाहरणालय के समक्ष जिलास्तरीय आक्रोशपूर्ण घेराव कार्यक्रम आयोजित किया। धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ता विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय पहुंचे और वहां भी जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाहरणालय के समक्ष आयोजित धरना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पोस्टपेड मीटर में कथित मनमानी बिलिंग, अनियमित बिजली आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मर और विभागीय लापरवाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की।मौके यह भी पढ़ें- भाजपा ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.