रांची, जून 13 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को राजभवन में आजसू पार्टी का एक शिष्टमंडल संजय मेहता के नेतृत्व में भेंट कर राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि वर्ष 2025 में अब तक राज्य में लगभग 400 लोगों की हत्या हो चुकी है, जो विधि-व्यवस्था की अत्यंत चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने हाल के दिनों में घटित विभिन्न हत्या की घटनाओं की ओर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराते हुए राज्य में व्याप्त असुरक्षा के वातावरण पर गहरी चिंता व्यक्त की। राज्यपाल से रांची के पुलिस अधीक्षक (नगर), अजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), प्रवीण पुष्कर ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने रांची जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करते हुए दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.