पटना, फरवरी 25 -- राज्य में बांस की खेती का दायरा बढ़ेगा। किसानों को इसके लिए प्रशिक्षण, उपकरण और बाजार उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को मीठापुर स्थित कृषि भवन में आयोजित बिहार बांस अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन के अवसर पर ये बातें कही। कहा कि बांस से बने उत्पाद किसानों और कारीगरों को अच्छा मूल्य दिलाने की क्षमता रखते हैं। राज्य में बांस उत्पादन के लिए प्राथमिक जिलों का चयन किया जाएगा। वहां नर्सरी, प्रसंस्करण और मार्केटिंग की पूरी व्यवस्था की जाएगी। बिहार अब कच्चा माल देने वाला राज्य नहीं रहेगा, यहां से बांस की बनी वस्तुएं जैसे सोफा, खिलौने, घरेलू जरूरत की चीजें आदि का निर्यात किया जाएगा। इस दौरान बांस क्षेत्र को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के लिए तीन वर्षीय व्यावहारिक रोडमैप प्रस्तुत किया गया। इसके तहत क्लस्टर आधारित रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.