पटना, जनवरी 3 -- बिहार में पुलिस अंचलों का पुनर्गठन होगा। नये थानों के गठन के बाद बढ़े काम के बोझ को देखते हुए इसको लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय में इस प्रस्ताव पर कई दौर की बैठक हो चुकी है। डीजीपी के निर्देश पर मुख्यालय ने क्षेत्र व जिलों के वरीय पदाधिकारियों से इससे संबंधित सुझाव मांगा है। नये अंचलों के गठन से पुलिस जांच में होने वाली देरी कम होगी। वहीं, इससे गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित में अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। पुलिस मुख्यालय सूत्रों के मुताबिक हाल के वर्षों में राज्य में 250 से अधिक पुलिस थाने बढ़े हैं। बड़ी संख्या में आउटपोस्ट (ओपी) को भी थानों का दर्जा दिया गया है। इसके कारण सर्किल इंस्पेक्टर के अधीन आने वाले थानों की संख्या भी बढ़ गई है। इसका असर काम पर पड़ रहा है। लंबित कांडों के निष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.