रांची, दिसम्बर 15 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्य के सभी धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर एक साथ किसानों से धान खरीद का शुभारंभ सोमवार से शुरू हो गया। जामताड़ा जिला अंतर्गत एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने धान अधिप्राप्ति योजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया। पहले दिन चिह्नित 769 में से 191 अधिप्राप्ति केंद्रों पर 22813 क्विंटल धान की खरीद हुई। कार्यक्रम के पूर्व उपायुक्त रवि आनंद (भाप्रसे), जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन, परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.