रांची, फरवरी 25 -- रांची, संवाददाता। झारखंड में पहली बार शिशु शल्य चिकित्सा पर आधारित राष्ट्रीय स्तर का अधिवेशन 27 और 28 फरवरी को होगा। रिम्स में यह दूसरा अधिवेशन बुद्ध बिरसा शिशु शल्य चिकित्सक संघ करा रहा है। बुधवार को प्रेसवार्ता में चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. हिरेंद्र बिरुआ ने कहा कि झारखंड में पहली बार शिशु शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे। यह आयोजन न केवल राज्य के चिकित्सकों के लिए, बल्कि चिकित्सा शिक्षा और शोध के लिए भी अहम साबित होगा। आयोजन सचिव एवं शिशु शल्य विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक रंजन ने बताया कि अधिवेशन में बिहार-झारखंड के अलावा कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली, गुरुग्राम व पुदुचेरी सहित देश के कई विशेषज्ञ भाग लेंगे। इसमें अत्याधुनिक तकनीकों, रोबोट आधा...