पटना, मई 25 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य में परिवहन व्यवस्था और बेहतर होगी। आम लोगों के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। परिवहन व्यवस्था को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत बहुत जल्द इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। वे सोमवार को जदयू दफ्तर में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में जनसुनवाई कार्यक्रम से विभिन्न जिलों से आए आमजनों की समस्याओं को सुना जाता है। उनके विधिसम्मत समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाती है। यह भी पढ़ें- राज्य में परिवहन व्यवस्था और बेहतर होगी : श्रवण इसके पहले ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने प्रदेश के विभिन्न जिलो...