रांची, जुलाई 9 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड को पर्यटन और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए दूरदर्शी नीतियों के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य में निवेश, रोजगार और समग्र विकास के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी। यह भी पढ़ें- विजन 2050 के लिए राष्ट्रीय हितधारक परामर्श शुरू, झारखंड ने निवेश, एआई और डिजिटल गवर्नेंस पर मांगे सुझावराज्य की नई नीतियाँ कार्यक्रम में झारखंड सरकार की प्रस्तावित नई टूरिज्म पॉलिसी एवं होम स्टे पॉलिसी पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध जन...