जामताड़ा, फरवरी 9 -- राज्य में जल्द होगी डॉक्टरों की बंपर बहाली, आठ नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी : डॉ इरफान अंसारी कुंडहित,प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल स्थित पथलचापड़ी जाने के क्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी कुंडहित में रुककर कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना। संक्षिप्त मुलाकात के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कुंडहित के पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही बड़े पैमाने पर चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। जिससे सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में आठ नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.