राज्य में छाए बादल आज से होंगे साफ, कुछ जगह बारिश के आसार
रांची, अगस्त 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के ऊपर अति गहरे निम्न दबाव के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान सात जिलों में भारी बारिश हुई। इन जिलों में 85 से लेकर 190 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित अति गहरा निम्न दबाव अब कमजोर होकर बिहार और उत्तर प्रवेश में प्रवेश कर गया है। झारखंड के ऊपर छाए बादल गुरुवार से साफ हो सकते हैं। हालांकि इस बीच कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो इन सात जिलों में से सर्वाधिक बारिश रामगढ़ जिलें में 190 मिमी रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मंगलवार से बुधवार की सुबह तक रांची, चतरा, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा, बोकारो जिलों में भी भारी बारिश हुई। वहीं, संताल के जिलों और गिरिडीह, कोडरमा, धनबाद में अपेक्षाकृत कम बारिश दर्ज की गई।
बीते दो दिनों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.