जमशेदपुर, मार्च 25 -- जमशेदपुर । राज्य में चाईबासा सहित छह जिलों के सिविल सर्जन की आज घोषणा हो सकती है। इस संबंध में बुधवार को पत्र जारी किया जा सकता है। इन जिलों में चाईबासा के अलावा खूंटी, चतरा, कोडरमा सहित अन्य दो जिलों के लिए घोषणा होगी। इसमें एमजीएम के एक पदाधिकारी के भी सिविल सर्जन बनने की उम्मीद जताई जा रही है। चाईबासा में एचआईवी खून चढ़ाने के मामले के बाद से सिविल सर्जन प्रभार में हैं। अभी वहां पर जिला मलेरिया ऑफिसर डा. मीना कालूंडिया को सिविल सर्जन का प्रभार दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...