राज्य में कल तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना
पटना, अप्रैल 8 -- अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना समेत अन्य सभी जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का पूर्वानुमान है। राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए रहने के साथ 50 किमी. प्रतिघंटा तक की तेज हवा चलने की संभावना है। शुक्रवार तक राज्य के अनेक भागों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। इससे पहले मंगलवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों में हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष भाग का मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक पटना समेत अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.