रांची, अप्रैल 7 -- रांची। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था इस समय मानव संसाधन की कमी से जूझ रही है। मेडिकल ऑफिसर, नर्स, एएनएम और लैब टेक्नीशियन के हजारों पद खाली होने के कारण सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में मेडिकल अफसरों के 29.3 प्रतिशत, ग्रेड वन नर्सों के 38.9 प्रतिशत और एएनएम के 25.5 प्रतिशत पद रिक्त हैं। राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में मेडिकल ऑफिसर के कुल 2,280 पद सृजित हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 1,613 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। यानी 667 पदों पर डॉक्टरों की कमी बनी हुई है, जिसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। इसी प्रकार, ग्रेड वन नर्स के 1,325 स्वीकृत पदों के सापेक्ष मात्र 810 पदों पर ही कर्मी तैनात हैं, जिससे लगभग 39 प्रतिशत पद खाली है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.