रांची, जून 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने धुर्वा एवं जगरनाथपुर क्षेत्र से लापता तीन बच्चे करण, अर्जुन और शिवा के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधी बेखौफ, पुलिस मस्त और बच्चे असुरक्षित हैं। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद आदित्य साहू ने कहा कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा और मामले की वस्तुस्थिति जानने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा बताई गई बातें और थाने में दर्ज प्राथमिकी के विवरण में गंभीर विरोधाभास दिखाई देता है। बच्चों की माता का बयान कुछ और है, जबकि एफआईआर में अलग बा...