राज्य में अपराधियों की समानांतर सरकार : दीनदयाल
रांची, जुलाई 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने बयान जारी कर कहा कि सरकार की प्रशासनिक विफलता और उदासीनता के कारण राज्य में अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है। अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं, जबकि पुलिस तंत्र बेबस और असहाय दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची से लेकर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर और राज्य के अन्य जिलों तक हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। आम नागरिक अपने घरों से निकलने तक में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.