एटा, मार्च 9 -- उप्र राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड 11 मार्च को प्रात: 11 बजे से पुलिस लाइन सभागार एटा में महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करायेगी। जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, बालिकाओं से संबंधित समस्याओं, अन्य शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। ताकि पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी न्याय मिल सके। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.