कानपुर, अगस्त 25 -- कानपुर देहात,संवाददाता। राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने मंगलवार को सर्किट हाउस माती सभागार में समीक्षा बैठक व जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने की जनसुवाई में घरेलू हिंसा, दहेज,मार-पीट आदि से संबंधित 10 शिकायतें दर्ज की गई। शिकायती पत्रों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर संवेदनशील है,महिला आयोग किसी भी पीड़िता को अकेला नही छोड़ेगा। मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य को धरातल पर उतारा जाए इससे हर बेटी सुरक्षित शिक्षित व स्वावलंबी बन सके। यह भी पढ़ें- राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं 28 शिकायतें बैठक में सीओ यातायात, एसीएमओ, बीएसए आशीष कुमार पांडेय, डीपीओ, जिला कार्यक्रम अधिक...