रुद्रपुर, मार्च 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। महिला आयोग आपके द्वार के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने शुक्रवार को जिला सभागार में महिला जनसुनवाई की। इसमें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने 12 शिकायतें सुनीं। शुक्रवार को जिला सभागार में कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने की। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाओं ने पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान 12 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को आयोग के समक्ष रखा। जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि गंभीर...