कौशाम्बी, जनवरी 7 -- विकास भवन के सरस हाल में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने जन सुनवाई की। 53 लोगों ने अपनी गुहार सदस्य से लगाई। घरेलू हिंसा की शिकायत के साथ ही महिलाओं ने सुरक्षा का हवाला देते हुए हैंडपंप व शौचालय बनवाने की मांग भी उठाई। जिसे गंभीरता से लेते हुए सदस्य ने अफसरों से कहा कि सुविधाएं दी जाएं, ताकि महिलाओं को बाहर न जाना पड़े। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा से 53 फरियादी मिले। इनमें अधिकतर शिकायत घरेलू हिंसा, पेंशन, आवास, हैंडपंप, शौचालय, विद्युत एवं राशनकार्ड आदि की रहीं। सदस्य ने 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिला परक योजनाओं तथा मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत किये जा ...