शाहजहांपुर, मई 13 -- शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी 14 मई को शाहजहांपुर में महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई करेंगी। सुबह 11 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा अपराह्न तीन बजे जलालाबाद ब्लॉक में जागरूकता चौपाल का आयोजन भी प्रस्तावित है। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा के अनुसार जनसुनवाई में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, संपत्ति विवाद, मानसिक उत्पीड़न समेत महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा से जुड़े मामलों की शिकायतें सुनी जाएंगी। शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाएं अपने प्रा...