हमीरपुर, मार्च 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ.कलाम सभागार में शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ.अनीता गुप्ता ने घरेलू हिंसा और आपराधिक वारदातों की शिकार महिलाओं की जनसुनवाई की। ज्यादातर शिकायतें घरेलू हिंसा से जुड़ी हुई थी। कुल 17 मामले दर्ज किए गए। मौदहा के कंधौली गांव निवासी माधुरी ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करती है। कुछ लोग उसे जबरिया उसकी जमीन में कब्जा कर परेशान कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राठ के कुर्रा गांव निवासी मालती ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी हुई थी और शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने परेशान करना शुरू दिया। वर्ष 2024 में पति समेत अन्य ससुरालियों ने उसे जमकर मारापीटा और जान से मारने की नीयत से गले में रस्सी का फंदा लगा दिया। किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.