हाथरस, जुलाई 4 -- सिकंदराराऊ: उ.प्र राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के बाद उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखने के साथ साथ विद्यार्थियों से बातचीत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सम्मानित सदस्य रेनू गौड़ ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी आधारशिला है। यह भी पढ़ें- मनाई गई स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि उन्होंने विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण, अनुशासन, सेवा और आत्मविश्वास के साथ आगे...