एटा, मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में बुधवार को तहसील सदर एटा में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। महिला उत्पीड़न एवं महिला संबंधी अपराधों से जुड़ी कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से आठ का समाधान करा दिया। समारोह में समाज एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं अधिकारियों को सम्मानित किया। सम्मानित की गई महिलाओं में सीओ सिटी कीर्तिका सिंह, गीता वार्ष्णेय, काशिका, जागृति चतुर्वेदी, ज्योति शर्मा, नंदिनी सिंह, ब्रह्मवती, नीता माहेश्वरी, अंकिता सक्सेना तथा शपूजा चौहान शामिल रहीं। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम सदर विपिन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्य...