राज्य महिला आयोग की सदस्य की आईडी बनाकर, आपत्तिजनक पोस्ट की वायरल
लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया गया। इसके बाद आपत्तिजनक फोटो के साथ पोस्ट वायरल की गई। इस मामले में आयोग की सदस्य ने हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।थानाप्रभारी शिवमंगल सिंह के मुताबिक सदस्य ने अपनी तहरीर में लिखा कि डॉ. अतुल सम्राट ने उनका फेसबुक फर्जी अकाउंट बनाया। अकाउंट पर उनकी फोटो का गलत इस्तेमाल किया गया। पोस्ट भी आपत्तिजनक लिखी गई। पोस्ट वायरल होने पर लोगों ने फोन कर घटना की जानकारी दी तब उन्हें पता चला। थानाप्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.