सहारनपुर, जनवरी 7 -- बुधवार को सहारनपुर स्थित सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप ने महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की। उन्होंने महिला उत्पीड़न की रोकथाम करते हुए पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने छुटमलपुर स्थित राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन महिला का निरीक्षण भी किया। उप्र राज्य महिला आयोग सपना कश्यप ने महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये को लेकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान 17 निवेदन आए जिनमे से 2 आवेदन जिले के बाहर होने के कारण उन्हें सम्बंधित जिलों में स्थान्तरित कर दिए गए। सदस्या ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ज...