बागपत, जून 18 -- बागपत। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं से संबंधित शिकायतें सुनीं। इस दौरान लगभग 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुनवाई के दौरान पत्रकार वार्ता करते हुए मीनाक्षी भराला ने सरकार से पॉर्न साइट्स को तत्काल बंद करने की मांग की। कहा कि ऐसी साइट्स का बच्चों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और आपराधिक मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने बागपत में 4 साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को भी इसी से जोड़ते हुए कहा कि अपराधी के पास निश्चित रूप से मोबाइल होगा और वह ऐसी सामग्री देख रहा होगा। जिसके बाद उसने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। महिला आ...