राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 24 को करेंगी जनसुनवाई
आजमगढ़, जून 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान 24 जून को जिले में आ रही हैं। वह पूर्वाह्न 11 बजे कोटवां स्थित सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई करेंगी। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही वह जिले में भी भ्रमण करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि महिलाएं अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के माध्यम से संपर्क स्थापित कर जनसुनवाई कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकती हैं। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन, महिला थाना के साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.