राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नौ जून को जनसुनवाई करेंगी
गाज़ियाबाद, जून 7 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नौ जून को विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में पीड़ित महिलाओं के साथ जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान अध्यक्ष पिछली जनसुनवाई में आई शिकायतों की भी समीक्षा करेंगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, संपत्ति विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों की शिकायतें सुनेंगी। इस दौरान सदस्य पिछली जनसुनवाई में आई शिकायतों की भी समीक्षा करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि जन सुनवाई में भाग लेने के लिए महिलाएं विभाग में आकर अपना शिकायत पत्र जमा कर सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.