उरई, दिसम्बर 4 -- उरई। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अन्नप्राशन गोद भराई के साथ नवजात कन्याओं का महिला अस्पताल में धूमधाम से जन्मदिन मनाया। सभी नवजात कन्याओं को शासन से मिलने वाली सभी सुविधाओं को मुहैया कराने के निर्देश दिए। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान ने गुरुवार महिला जिला अस्पताल में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए अस्पताल में जन्मी नवजात कन्याओं को आशीर्वाद देकर उनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कर उन्हें स्वस्थ गर्भावस्था एवं सुरक्षित प्रसव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। इसके साथ ही नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न कराया गया तथा अस्पताल में जन्मी कन्याओं को सुरक्षा किट प्रदान की गई। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.