अमरोहा, नवम्बर 10 -- ्र। राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता सिंह चौहान मंगलवार को अमरोहा आएंगी। जिला संयुक्त चिकित्सालय में सुबह 10 बजे गोद भराई, अन्नप्रासन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में वह प्रतिभाग करेंगी। बालिका उपवन में बेटी के नाम पौधरोपण किया जाएगा। यहां के बाद 11:15 बजे राजकीय बालिका इंटर कालेज में शक्ति संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहेंगी। विकास भवन में शक्ति 5.0 के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के अलावा महिलापरक योजनाओं की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर महिला जनसुनवाई करेंगी। अंत में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अमरोहा का निरीक्षण भी वह करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...