बुलंदशहर, मई 20 -- मानवता, सेवा एवं सामाजिक जागरूकता की अनुपम मिसाल प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान के पिता स्वर्गीय रामपाल सिंह का पार्थिव शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु स्वेच्छा से दान किया गया। यह प्रेरणादायक एवं भावनात्मक निर्णय पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है तथा समाज के लिए एक महान संदेश बनकर उभरा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय रामपाल सिंह उम्र 84 वर्ष निवासी पहासू रोड कस्बा शिकारपुर का निधन बुधवार को बीमारी के चलते हो गया। उनके निधन के पश्चात उनके पुत्र अरविंद चौधरी ने अपने पिता के रामपाल सिंह का पार्थिव शरीर मुख्य चिकित्सा अधिकारीएवं कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय बुलंदशहर के प्राचार्य को चिकित्सा शिक्षा, अध्ययन एवं शोध कार्य हेतु सौंपा, ताकि उनका जीवन ...