राज्य मंत्री बनने पर हरिश्चंद्र पांडे का व्यापार मंडल ने किया स्वागत
हल्द्वानी, जून 12 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड सरकार की ओर से सिंचाई विभाग में दर्जा राज्य मंत्री बनाए जाने पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक एवं मार्गदर्शक हरिश्चंद्र पांडे का पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान व्यापार मंडल की टीम ने हरिश्चंद्र पांडे को फूल-मालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। साथ ही बाबा नीब करौरी महाराज की तस्वीर भी भेंट की। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अतुल कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष संतोष नेगी, महिला प्रदेश अध्यक्ष बीनू जायसवाल, प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट, जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, राघवेंद्र चौहान, जिला महामंत्री विजय जायसवाल, जिला मंडी प्रभारी अजय डंगवाल, मुखानी मंडल अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राज्य मंत्री बनने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.