शाहजहांपुर, मार्च 14 -- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने फूड कोल्ड स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोरेज संचालक व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्थानीय कोल्ड स्टोरेज में क्षेत्र सीमा के बराबर का हिस्सा रिक्त रहे,ताकि उस क्षेत्र सीमा की परिधि के अन्दर आने वाले आलू किसानों को प्राथमिकता मिले और आलू भंडारित करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सीमा के बाहर न जाना पड़े। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...