राज्य मंत्री ने किया सीयूजी नंबर पर फोन, कईयों ने नहीं उठाया
देवरिया, मई 22 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने गुरुवार को सलेमपुर विद्युत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंची राज्यमंत्री के निरीक्षण से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। राज्यमंत्री सीधे एक्सईएन कार्यालय पहुंचीं और मौजूद अधिकारियों से तत्काल जानकारी तलब की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों के सीयूजी नंबर खुद मिलाकर जांच की, लेकिन देहात जेई को छोड़कर किसी भी अधिकारी ने मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं किया।राज्य मंत्री ने देर से पहुंचे एक्सईएन आदित्य पाण्डेय, एसडीओ आलोक और जेई उमेश चंद को कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- अंधाधुंध बिजली कटौती से डीएम नाराज,एक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.