देवरिया, अप्रैल 1 -- पिण्डी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड लार के पिण्डी में चल रहे श्रीराम कथा के चौथे दिवस प्रदेश सरकार के उद्यान एवं कृषि विपणन विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह एवं देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधि सरयू आरती में शामिल हुए। इससे पूर्व हनुमान मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर चंद्र किशोर शर्मा, पूर्व मंत्री नित्यानंद शर्मा, शुभम शर्मा आशु, शशि शेखर महाराज, भोलू बाबा, राजकिशोर, गोलू सिंह, प्रमोद पटेल, सत्य प्रकाश शर्मा, प्रधान सुनील शाह, अजीत साहनी, राजपति त्रिपाठी, विशाल गुप्ता, गौरव जायसवाल, गजेंद्र साहनी, डबलू साहनी, सन्नि त्रिपाठी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...