मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- जानसठ। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल मंगलवार को नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर के आवास पर पहुंचे। राज्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर के भाई समाजसेवी नरेश तंवर का शनिवार की सुबह 4 बजे लंबी बीमारी के चलते गुडगांव के अस्पताल में निधन हो गया था। इस दौरान पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, प्रवीण तंवर, समाजसेवी रजनीश सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...