देहरादून, फरवरी 23 -- देहरादून। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर डिप्लोमा इंजीनियरों ने सोमवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय तक रैली निकाली। इस दौरान अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 27 सूत्रीय मांग पत्र पर जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। रैली में शामिल इंजीनियरों ने वेतन विसंगति दूर करने, 4600 ग्रेड पे लागू करने, सेवाकाल में कम से कम तीन पदोन्नति देने, पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) बहाल करने व जोखिमपूर्ण कार्यों के मद्देनज़र दुर्घटना बीमा लागू करने जैसी प्रमुख मांगें दोहराईं। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से ज्ञापन और वार्ता के बावजूद ठोस निर्णय नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.